Menu
Logo

NMMS में पास हुए छात्रों/मेंटर का सम्मान समारोह

Published on 08 Mar 2026
NMMS में पास हुए छात्रों/मेंटर का सम्मान समारोह
आज दिनांक 08 मार्च,2026 दिन रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर प्रात:–09 बजे स्थान– डॉ भीमराव अम्बेडकर एजूकेशनल सोसाइटी हाथरस के तत्वावधान में संचालित डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान फीमेल यूनिट मंगल धाम कॉलोनी नगला टीका हाथरस पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का प्रेक्टिस सेट कराया जिसमें 23 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए. परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों में से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को संस्था द्वारा बाबा साहब द्वारा लिखित पुस्तक बुद्ध औऱ उनका धम्म एवं नगद धनराशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. इसके उपरान्त परम श्रद्धेय अनिल कुमार जी विज्ञान शिक्षक एवं गौरव यादव जी शिक्षक संविलियन विद्यालय बिजलीघर सासनी हाथरस* द्वारा NMMSE–2025 परीक्षा में सफ़ल होने वाले सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोशल योद्धा के रूप में जमीनी स्तर पर मजबूती से कार्य करने वाले श्रद्धेय दीप ज़ी जिन्होंने बांदा जिले से चलकर हमारे बीच अपने साथ परम श्रद्धेय भत्ते ज़ी एवं कबीर पंथी गुरुजी ने अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाया और प्रेरणा स्रोत के रूप में बच्चों अभिभावकों शिक्षकों को प्रोत्साहित कर हमें अनुगृहित किया.

कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध और बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के छवि चित्रों के सम्मुख मोमबत्ती प्रज्जवलित पुष्प अर्पित कर की गई कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी छात्र छात्राओ को प्रोत्साहन एवं मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से परम श्रद्धेय चन्द्रशेखर लवानिया ज़ी द्वारा पेन देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद बारी बारी से रैंक के अवरोही क्रम में छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को शील्ड मेडल, कॉपी पेन प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पहले संस्था के संस्थापक परम श्रद्धेय इंजी. धर्मेन्द्र कुमार ज़ी एवं मेंटर परम श्रद्धेय डॉ. सितारी राम जी द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में शामिल सभी शिक्षार्थियों को मनोवल बढ़ाने के साथ साथ जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान आकर्षित करते हुए CUET परीक्षा के अलावा अन्य ज्ञानवर्धक और प्रेरणादाई मार्ग दर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर इंजी धर्मेन्द्र कुमार जी द्वारा हाथरस में डॉ. भीमराव अम्बेडकर एजूकेशनल सोसायटी हाथरस की मेल फीमेल दोनों संस्थान में के सुविधाओं एवं आयोजीत परिक्षाओं के बारे में जानकारी प्रदान की. कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों का विशेष मार्गदर्शन किया और उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहन प्रदान किया। इस अवसर पर अनिल सर एवं गौरव यादव सर जी ने दोनों मुख्य अतिथि को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही भंते ज़ी एवं गुरुजी को संघदान किया गया। कार्यक्रम का समापन धम्मगुरू के द्वारा सबवे सत्ता के साथ किया गया. इसके महिला दिवस के अवसर पर केक काटकर छात्र छात्राओं ने महिला दिवस की बधाईयाँ प्रदान की. इसके उपरान्त सामूहिक छाया चित्र सेशन हुआ. सूक्ष्म जलपान एवं सभी छात्रों एवं अतिथि गणों को कैलेंडर भेंट के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई !


आप सभी को पुनः आभार साधुवाद एवं मंगलकामनाएं नमो बुद्धाय जय भीम

🌹🌹🙏🙏 आभार/साधुवाद
*राजेश बौद्ध
President Media Drafting Committe
Team DBRAEG
Back to Blogs
Footer